चायल: महगांव में दहेज हत्या के मामले में पति सहित तीन आरोपितों को किया गया गिरफ्तार
संदीपनघाट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन वांछित आरोपितों को बुधवार शाम छह बजे गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार सरायअकिल थाना क्षेत्र के कुरा गांव निवासी नैम कुमार ने 10 अगस्त को तहरीर देकर बेटी की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने राजकुमार मौर्य, महेश प्रसाद और रानी देवी निवासी महगांव को गिरफ्तार किया!