शाहजहांपुर: कांवड़ यात्रा को देखते हुए 17 अगस्त, सोमवार को कक्षा 12 तक के स्कूल रहेंगे बंद
शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और आवागमन को देखते हुए जिले में 17 अगस्त, सोमवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय शंकर श्रीवास्तव ने 14 अगस्त को जिलाधिकारी के निर्देश पर इस संबंध में आदेश जारी किया है। अवकाश जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अन्य