करकेली: ग्राम आमाडोंगरी में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में फांसी पर मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Karkeli, Umaria | Sep 25, 2026 ग्राम आमाडोंगरी मे एक 48 वर्षीय व्यक्ति मुनीम सिंह पिता स्व. गोरे सिंह निवासी ग्राम आमाडोंगरी का खेत मे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई गई है।मामले की सूचना पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामले मे BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग कायम किया है और मामले की जांच कर रही है।