Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
newsexpressbst
Basti, Basti
| Aug 28, 2026
MORE NEWS
बस्ती : हरैया में पूर्व कैबिनेट राज किशोर सिंह को हजारों बहनों ने बांधी राखी
Basti, Basti | Aug 28, 2026
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 28 अगस्त 2026 *बस्ती - जी. वी. एम. कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संस्कृत दिवस* बस्ती। शहर के प्रतिष्ठित जी. वी. एम. कॉन्वेंट स्कूल में आज संस्कृत दिवस बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया और संस्कृत भाषा के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान श्लोक पाठ, मंत्रोच्चारण, संस्कृत गान आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। विश्व की सबसे प्राचीन एवं वैज्ञानिक भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करने और उसे बढ़ावा देने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह जी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने संस्कृत के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत दिवस मनाने की शुरुआत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आदेश पर सन 1969 से हुई। यह दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हमारा विद्यालय इस दिवस को एक जागरूकता दिवस के रूप में मनाता है जिससे बच्चे संस्कृत के इतिहास एवं महत्व को समझकर उसका सम्मान करें। कार्यक्रम में अविका, गौरी ने संस्कृत के मंत्रोच्चारण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अनन्तराज, अनमोल, अनामिका, वैभवी, प्रीति, श्रुति, आराध्या, आकृति, आदित्य, वाची, प्रतिभा, खुशी आदि छात्र-छात्राओं ने अपने संस्कृत श्लोकों से सभी उपस्थित लोगों को सम्मोहित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पवन एवं शिक्षिका मिनाक्षी ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर राकेश, राजेश, पवन, गिरीश, मिनाक्षी, पूजा, सावित्री, दिवाकर, प्रवीन, अरविन्द, सुशील समेत समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 28, 2026
*नमस्कार* *रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं* मेरे फेसबुक परिवार से जुड़े आप सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार की दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व केवल एक धागे का नहीं, बल्कि दो दिलों के अटूट विश्वास, निःस्वार्थ प्रेम और जन्म-जन्म के रिश्ते का प्रतीक है। बहन के नाजुक हाथों से बंधा यह कच्चा धागा भाई के लिए दुनिया का सबसे मजबूत रक्षा कवच बन जाता है। इसी धागे में बचपन की मीठी लड़ाई, आंगन की हंसी और मां जैसी ममता छिपी होती है। बहन की मुस्कान में ही पूरे परिवार की खुशहाली और सुख बसता है। आज के दिन हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि हम अपनी बहनों के सम्मान और उनकी रक्षा के लिए सदैव खड़े रहेंगे। जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की लाज बचाई थी, उसी तरह हर भाई को अपनी बहन का कृष्ण बनना चाहिए। जो बहनें दूर हैं, उन तक यह संदेश पहुंचे कि उनका भाई आज भी उनकी भेजी राखी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। *रक्षाबंधन के पावन मंत्र -* येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।_ तेन त्वां अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।_ ॐ सह नाववतु सह नौ भुनक्तु सह वीर्यं करवावहै।_ ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में यह भाई-बहन का प्यार सदा बना रहे, आप सभी स्वस्थ रहें, सुखी रहें और खुशहाल रहें। आप सभी को फिर से रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं। *आपका अपना* *हरि ओम प्रकाश*
Basti, Basti | Aug 28, 2026
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 28 अगस्त 2026 *राखी बांधने जा रही बहन बनी हादसे का शिकार, फरिश्ता बनकर पहुंचे यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी - तत्परता से बचाई महिला की जान* *बस्ती।* रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने को आतुर है, वहीं जनपद में एक बहन के साथ हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। लेकिन इस हादसे में बस्ती पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी की तत्परता और सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई। जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 12:20 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैनपुरवा के पास यह दुर्घटना हुई। लखनऊ की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल नंबर UP 51W 7500, जिस पर वसुंधरा की माता जी पीछे बैठी थीं वह हाईवे पर खड़ी एक अर्टिगा कार नंबर UP 54 BD 4039 से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से भाई को राखी बांधने के लिए भानपुर जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ मात्र कुछ मिनटों में मौके पर पहुंच गए। उनके साथ यातायात के कृष्णानंद पांडे, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, लालमणि और स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद रही। यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बिना देर किए मानवता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस को कॉल किया और खुद अपने हाथों से घायल महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया। उनकी इस तत्परता से महिला को समय पर इलाज मिल सका। वर्तमान में महिला का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती थी, लेकिन यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने अपनी सूझबूझ से दोनों वाहनों को साइड कराकर यातायात को पूरी तरह से सामान्य और सुचारू करा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस्ती यातायात पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की। गौरतलब है कि यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी का कार्य सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि बीते कावड़ मेले में भी बेहद सराहनीय रहा था। कावड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में उन्होंने जिस तरह से यातायात व्यवस्था को संभाला था, उसकी पूरे जनपद में प्रशंसा हुई थी। वह हमेशा अपने कर्तव्य के साथ-साथ मानवीय सेवा के लिए जाने जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुलदीप त्रिपाठी जैसे प्रभारी के रहते बस्ती की सड़कों पर लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून ही नहीं, सेवा और सुरक्षा का भी प्रतीक है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौशल का भारत
Basti, Basti | Aug 28, 2026
बस्ती: धरना, हिरासत और फिर जमानत—राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी वा अन्य पदाधिकारियों का समर्थकों ने किया स्वागत.. #trendingvideo #facebookviral #nonfollowers #fallowers #everyonefollowers #everyone #trendingnow #viralpost #बस्ती #facebookpost #हिंदुत्व #photos #basti #निर्मलअपडेट्स #thenirmalupdates #NewsUpdate #nepal #नेपाल
Basti, Basti | Aug 28, 2026
बस्ती: राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन तिवारी के समर्थन में अपने पदाधिकारियों संग कोतवाली पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह.. #AkhileshSingh #RashtriyaBajrangDal #bajrangdal #HinduOrganization #Basti #BastiNews #trendingvideo #Nirmalupdates #nonfollowers #fallowers #BreakingNews #UPNews #HinduUnity
Basti, Basti | Aug 27, 2026
बस्ती: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी समेत पदाधिकारियों को पुलिस ने जबरन घसीटकर गाड़ी में बैठाया, कार्रवाई के तरीके पर उठे गंभीर सवाल... #trendingpost #nonfollowers #trendingreels #fallowers #everyonefollowers #Basti #vairalvideo #viralpost #बस्ती #वायरल
Basti, Basti | Aug 27, 2026
बस्ती: उपमनमोहन त्रिपाठी को धरने से हटाने पर भड़के राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता, कोतवाली पर जुटी भीड़..
Basti, Basti | Aug 27, 2026