पोलायकलां: अकोदिया पुलिस ने भैंस चोरी से मोटर-केबल चोरी का राज खोला, 2 आरोपी पकड़े, नाबालिगों से करवाते थे चोरी
अकोदिया। थाना पुलिस ने चोरी के मामले में शनिवार दोपहर 1 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2 लाख 69 हजार का माल बरामद किया। 5 अगस्त को ग्राम बोलाई से चोरी हुई मुर्रा भैंस सहित 4 जलधारा मोटर, केबल और एक बाइक जब्त की। भैंस चोरी कराने के आरोप में सेमली निवासी धीरज और राजेश मेवाड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फुलेन, खाटसूर, बोलाई की 5 चोरियों का खुलासा हुआ।