कर्वी: चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह को उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए आज 15 अगस्त को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा में उनके उल्लेखनीय योगदान रहे हैं।2015 में डीजी सिल्वर, 2016 में राष्ट्रपति वीरता पदक व 2020 में डीजी गोल्ड प्रशंसा चिन्ह भी मिल चुका है,जिसकी जानकारी शनिवार दोपहर 3:40 बजे दी।