पकरीबरावां: पकरीबरावां के रामपुर में 440 बोल्ट विद्युत प्रवाहित तार की संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत
बुधवार की देर शाम पकरीबरावां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मकान के बगल से गुजर रहे 440 वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान रामपुर के स्वर्गीय वासुदेव यादव के पुत्र रंजय यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रंजय के घर के ठीक सामने छत के समीप से 440 वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार गुजर रही थी