रसूलाबाद: रसूलाबाद के झींझक मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में 3 किशोर समेत 4 लोग घायल, एक को हैलट रेफर किया गया
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर महेरा गांव निवासी नीरज पुत्र रविन्द्र अपने साथी अर्जुन व रूपेंद्र के साथ रसूलाबाद स्कूल से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे वहीं मटेरा निवासी विवेक अपने पिता सालिगराम के साथ बाइक से दवा लेने झींझक की ओर जा रहे थे रसूलाबाद झींझक मार्ग स्थित एक ढावा के समीप विवेक ने अचानक बाइक मोड़ दी जिसमे पीछे से आ रहे नीरज की बाइक टकरा गई