कुलपहाड़: पनवाड़ी में पशु बाड़े में लगी आग, एक दर्जन बकरियों समेत जिंदा जल गईं
थाना पनवाड़ी क्षेत्र के सुभाष नगर में बुधवार तड़के एक पशु बाड़े में अचानक आग लगने से करीब एक दर्जन बकरियों और एक पड़ा की जलकर मौत हो गई। हादसा पनवाड़ी निवासी शौकत अली के पशु बाड़े में हुआ। बताया गया कि तड़के करीब चार बजे पड़ोसियों ने पशु बाड़े से आग की लपटें उठती देखीं। पड़ोसियों ने शौकत अली और उनके घरवालों को जगाकर आग लगने की जानकारी दी।