शाहजहांपुर: नगर निगम की पहली सीएम ग्रिड रोड में दरारों पर महापौर ने सख्त रुख अपनाया, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
शाहजहांपुर। नगर निगम की पहली सीएम ग्रिड रोड के निर्माण में सामने आई खामियों को लेकर महापौर अर्चना वर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। करीब 400 मीटर लंबी बनाई जा रही इस सड़क का महापौर ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर दरारें मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महापौर ने संबंधित फर्म को नोटिस जारी