मोकामा RPF थाना के दो वीडियो वायरल: हाजत में युवक कर रहा था फोन पर बात, दूसरा बना रहा था रील*
मोकामा। मोकामा RPF थाना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक युवक हाजत के अंदर मोबाइल फोन से बातचीत करते दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में दूसरा युवक हाजत के अंदर ही अपने मोबाइल से रील बनाते हुए नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि ये दोनों वीडियो रविवार के हैं। हाजत में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है, ऐसे में हाजत के अंदर से इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद RPF की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस मामले को लेकर दानापुर RPF के सीनियर कमांडेंट उदय सिंह पवार से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
#Mokama #Rpf1 #रेलवे #drmartensstyle #DRM #railway #ralilwaydig
Mokameh, Patna | Oct 7, 2026