सासनी: अज्ञात कारणों से महिला ने विशाख्त पदार्थ का सेवन किया, स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों ने किया जिला अस्पताल रेफर
Sasni, Hathras | Aug 14, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी के मोहल्ला छिपेटी में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विशाख्त पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को बिगड़ी हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।