पोड़ैयाहाट: धेनुकट्टा पंचायत के बथना टोला में आदिम जनजाति सामूहिक करम महोत्सव, कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल
धेनुकट्टा पंचायत के बथना टोला में शुक्रवार को आदिम जनजाति सामूहिक करम महोत्सव मनाया गया जिसमें हजारों ग्रामीणों के कई जिलों के प्रतिनिधि जमा हुए।इस महोत्सव का आयोजन भुइंया घटवाल समिति पोड़ैयाहाट ने किया था।अपन संस्कृति अपन प्राकृतिक परब कर्मा इस आयोजन का मूल मंत्र था । समाज के प्रमुख वक्ताओं ने अपना विचार रखा और एक जुट होने पर जोर दिया।