बहराइच: बहराइच जिले में बैराजों से छोड़ा गया 207112.00 क्यूसेक पानी
तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 207112.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 137234, सरयू बैराज से 1731 क्यूसेक पानी छोड़ा।