Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
बिजली व्यवस्था के बारे देखिए क्या कहा अखिलेश यादव ने - Kasganj News
punityadavksj
No video available
5
बिजली व्यवस्था के बारे देखिए क्या कहा अखिलेश यादव ने
961 views |
Kasganj, Kasganj
| Apr 26, 2024
MORE NEWS
कासगंज-चंडौस में दलित युवक की हत्या के मामले में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार से की बात,हर सम्भव मदद का दिया आस्वासन।
Kasganj, Kasganj | Aug 19, 2026
मिशन सेफ फ्यूचर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 41 चालान और 7 वाहन किए बंद स्कूल वैन में क्षमता से अधिक मिले 30 से ज्यादा बच्चे, वाहन सीज; ओवरलोड ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर भी कार्रवाई कासगंज। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत एआरटीओ ए.पी. मिश्रा के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 5 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 2 वाहनों को निरुद्ध किया गया। इसके साथ ही ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ओवरलोड ट्रक एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बंद किया गया। सड़क सुरक्षा के अभियोग में कुल 36 चालान किए गए। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 41 चालान किए गए और 7 वाहनों को बंद/निरुद्ध किया गया। कार्रवाई में कुल 2.20 लाख रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया। चेकिंग के दौरान एक स्कूल वैन में 30 से अधिक स्कूली बच्चे सवार मिले। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जा रही वैन को परिवहन विभाग ने सीज कर दिया। एआरटीओ ए.पी. मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विशेष रूप से स्कूली वाहनों, ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Kasganj, Kasganj | Aug 19, 2026
स्कूल वैन में ठूंसकर बैठाए 30 से ज्यादा बच्चे, परिवहन विभाग ने किया सीज मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में कार्रवाई, क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रही थी वैन कासगंज। ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत परिवहन विभाग की चेकिंग में एक स्कूल वैन में 30 से अधिक स्कूली बच्चे क्षमता से अधिक सवार मिले। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पाए जाने पर एआरटीओ ए.पी. मिश्रा के निर्देश पर परिवहन विभाग ने स्कूल वैन को सीज कर दिया। अधिक संख्या में बच्चों को एक ही वैन में बैठाकर ले जाने पर विभाग ने वाहन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Kasganj, Kasganj | Aug 19, 2026
जिला कारागार को बनाया जाएगा ‘ईट राइट कैंपस’, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की प्रक्रिया कारागार की कैंटीन, रसोई और स्टोर का निरीक्षण, मोहनपुरा में खाद्य कारोबारियों को दिया गया प्रशिक्षण कासगंज। जिलाधिकारी कासगंज के आदेश एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त को जिला कारागार कासगंज का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II कुलदीप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमबीर सिंह ने जिला कारागार की कैंटीन, रसोई, स्टोर आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। विभाग के अनुसार जिला कारागार कासगंज को ‘ईट राइट कैंपस’ बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर इसे जल्द ही ‘ईट राइट कैंपस’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा तहसील कासगंज के मोहनपुरा क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों के प्रशिक्षण के लिए FoSTaC (फोस्टेक) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों एवं विनियमों के साथ-साथ साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की सुरक्षित व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में FSSAI के प्रशिक्षित ट्रेनर, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II कुलदीप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमबीर सिंह सहित क्षेत्र के व्यापारीगण उपस्थित रहे।
Kasganj, Kasganj | Aug 19, 2026
तुलसी जयंती पर तुलसीदास जी का हुआ पंचाभिषेक, देर शाम होगी भव्य आरती हरि की पैड़ी स्थित तुलसी स्मारक पर विधि-विधान से हुआ पूजन, राघव सरकार का भी किया गया दुग्धाभिषेक सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र स्थित हरि की पैड़ी पर गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को तुलसी स्मारक पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महंत मनु दुबे सिद्ध बाबा के नेतृत्व में तुलसी आरती मंडल द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी का प्रथम अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके साथ ही श्रीरामचरितमानस पाठ का विधिवत समापन हुआ। सुबह तुलसीदास जी की प्रतिमा को दुग्धाभिषेक एवं पंचाभिषेक कर स्नान कराया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। वहीं प्रभु श्रीराम राघव सरकार का भी दुग्धाभिषेक महंत मनु दुबे सिद्ध बाबा एवं मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। पंडित सक्षम द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। महंत मनु दुबे सिद्ध बाबा ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर सुबह तुलसीदास जी का पंचाभिषेक, राघव सरकार का दुग्धाभिषेक एवं विशेष पूजन पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ कराया गया। साथ ही श्रीरामचरितमानस पाठ का भी समापन हुआ। उन्होंने बताया कि देर शाम गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।
Kasganj, Kasganj | Aug 19, 2026