मरौना: अंचल क्षेत्र के गनौरा वार्ड 14 में शुक्रवार सुबह आग से दो घर और एक मवेशी घर जलकर राख
Marauna, Supaul | Aug 14, 2026 मरौना अंचल क्षेत्र अंतर्गत गनौरा वार्ड 14 में शुक्रवार की अहले सुबह को आग लगने से दो आवासीय घर और एक मवेशी घर जलकर राख हो गया। अगलगी में यूनुस और इनातुल्ला के घर में रखा सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के समक्ष रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट उत्पन्न हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर