गोरखपुर: धर्मशाला पुल के नीचे पंपिंग स्टेशन का नगर आयुक्त अजय जैन ने किया निरीक्षण, जलनिकासी व्यवस्था को लेकर दिए दिशा निर्देश
गोरखपुर। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। लगातार बारिश के बीच नगर निगम ने जलनिकासी व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। भारी मूसलाधार वर्षा के दृष्टिगत नगर आयुक्त श्री अजय जैन ने धर्मशाला पुल के नीचे स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। नगर निगम की ओर से जलभराव व