कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर चौथे दिन भी जाम, जमालपुर बाजार के समीप स्कूल वाहन सहित अन्य वाहन घंटों फंसे रहे
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जमालपुर बाजार के समीप लगातार चौथे दिन भी जाम का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। स्कूल वाहन समेत बड़े-छोटे वाहन कई घंटे तक जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जमालपुर के समीप शुक्रवार की शाम 5:00 दुकानदारों ने बताया कि जाम थमने का नाम नहीं ले रहा है।