पिछोर: पिछोर में निकली महाकाल बाबा की भव्य शाही पालकी यात्रा विधायक प्रीतम सिंह लोधी सहित सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल,"बोल बम"
सावन माह के अवसर पर पिछोर नगर में आज सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे महाकाल बाबा की भव्य पालकी यात्रा और शिव शक्ति मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली गई। पालकी यात्रा में क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी जनप्रतिनिधि,नगरवासी और क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।