#गाजीपुर से बड़ी खबर
नगर के सैयद बाड़ा मोहल्ले में बुधवार की सुबह करीब पांच बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली का एक खम्भा अचानक धराशाई हो गया।
बताया जा रहा है कि खम्भे से जुड़े बिजली के तारों में करंट दौड़ रहा है। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। वरना करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था।
खम्भा गिरने के बाद मौके पर बिजली के तार सड़क पर पड़े हुए हैं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति सुरक्षित तरीके से बंद कराने और गिरे हुए खम्भे को जल्द से जल्द हटाकर नया खम्भा लगाने की मांग की है।
फिलहाल लोगों की नजर बिजली विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है। #GhazipurNews