बिंदकी: कोरसम गांव में बिजली का प्लग लगाते समय महिला करंट में चिपकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कोरसम की महिला अपने घर के अंदर शनिवार की सुबह 5:30 बजे बिजली का प्लग लगा रही थी तभी करंट के चपेट में आ गई। महिला ने शोर मचाया तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने प्रयास कर महिला को करंट से दूर किया तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।