बेंगाबाद: गिरिडीह कॉलेज में NCC कैडेट्स का नशामुक्ति अभियान, युवाओं ने नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में एनसीसी की सीटीओ प्रोफेसर विनीता कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार को 12 बजे कैडेट्स द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कैडेट्स ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।