शिवपुरी नगर: मढ़ेवा में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के 4 लोगों पर कुल्हाड़ी-फरसे से हमला, घायलों ने एसपी से लगाई
शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ेवा में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर कुल्हाड़ी, फरसे और लाठियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 1 मई 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे की है, जब आरोपी सुलमान गुर्जर, गजराज गुर्जर, पंजाब गुर्जर, श्याम सिंह गुर्जर, रामहेत गुर्जर और रामरतन गुर्जर ने घेरकर मारपीट कर दी।