कुचाई: कुचाई प्रखंड सभागार में स्वयं संवाद पुस्तक का हुआ विमोचन, बाल अधिकार, संरक्षण और बच्चों के समग्र विकास के लिए जीवन कौशल
TRCSC संस्था की स्वयं परियोजना के तहत मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे कुचाई प्रखंड सभागार में ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन हुआ. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में हुई. पुस्तक का मुख्य विषय बाल अधिकार, बाल संरक्षण और बाल विकास के लिए जरूरी जीवन कौशल है. कार्यक्रम में पुस्तक के माध्यम से बच्चों के अधिकारों और उनके संरक्षण से