सुसनेर: पिपलिया-उमरिया सोलर प्लांट में चोरी, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया
पिपलिया-उमरिया सोलर प्लांट से एक चोरी का मामला सामने आया है। रविवार शाम करीब 4 बजे सोयत रोड पुलिस थाने के हेडमोहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार ने जानकारी दी कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों ने प्लांट से सोलर प्लेटें, टेबल और कई मीटर लंबी केबल व बंडल चुरा लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है।