डौण्डीलोहारा: डौंडी लोहारा में मनाई गई वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बालोद-डौंडी लोहारा इकाई द्वारा वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई डौंडी लोहारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वंदे मातरम् पर व्याख्यान के साथ संपूर्ण वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया गया।