अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा द्वारा पूजा पंडालों का निरीक्षण
आज अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा द्वारा टाउन थाना, गोपाली चौक, माँ अरण्य देवी मंदिर, भलुहीपुर, रमगढ़िया, सपना सिनेमा सहित विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन, विद्युत तारों की सुरक्षित व्यवस्था, अग्निशमन हेतु आवश्यक व्यवस्था, वॉलंटियर की पर्याप्त संख्या, भीड़ प्रबंधन तथा महिलाओं के लिए अलग कतार एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पंडाल संयोजकों को सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन के लिए समुचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
Arrah, Bhojpur | Oct 15, 2026