बैरगनियां: बैरगनिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।