दमयंती नगर: नाबालिग को शादी के लिए धमकाने का आरोप, बजरंग दल ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया
दमोह कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग ने युवक पर सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी के लिए दबाव बनाने और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार शाम परिजनों और विहिप कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि अतीक खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।