रीगा: डीएम ने सीएचसी रीगा का निरीक्षण किया, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
Riga, Sitamarhi | Sep 29, 2026 जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रीगा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, एक्स-रे, दवा वितरण केंद्र समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।