ललितपुर: ललितपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राज्य मंत्री मनोहर लाल ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण
ललितपुर में बड़े ही उत्साह के साथ 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।जहां राज्य मंत्री मनोहर लाल पंत ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया।वहीं कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी एवं पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण किया।उक्त कार्यक्रम शनिवार सुबह करीबन 8:00 बजे शुरू होकर अलग-अलग स्थान पर करीबन 2:00 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सम्मिलित हुए।