प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास पूर्ण करने वाले लाभुकों के बीच गृह प्रवेश हेतु चाभी एवं नवचयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का किया गया वितरण:*
कटिहार,20 अगस्त 2026 गुरुवार।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य के आवंटन तथा देशभर में 22 लाख 35 हजार आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन बापू सभागार, पटना में माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गुरुवार को कटिहार समाहरणालय सभागार में किया गया।कार्यक्रम में माननीय पूर्व उप मुख्यमंत्री सह-माननीय विधायक कटिहार श्री तारकेश्वर प्रसाद, माननीय विधायक कोढ़ा कविता देवी, माननीय विधायक प्राणपुर निशा सिंह, माननीय जन-प्रतिनिधिगण के साथ जिला के वरीय पदाधिकारियों, कर्मियों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान कटिहार जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने वाले लाभुकों के बीच गृह प्रवेश हेतु आवास की चाभी एवं शुभकामना संदेश तथा नवचयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
जिलास्तर पर सांकेतिक रूप से निम्न लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत "स्वीकृति पत्र" का वितरण किया गया।
पिंकी देवी
मिलन देवी
नाजमीन खातुन
रुखसोना देवी
पुतली देवी
जिलास्तर पर सांकेतिक रूप से निम्न लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत "बधाई पत्र एवं आवास की प्रतीकात्मक चाभी" का वितरण किया गया।
कंचन देवी
पल्लवी देवी
सलेहा खातुन
नुजहत बानो
ब्रजवाला पॉल
इस अवसर पर उपस्थित लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ-साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। लाभुकों को जीविका, वीभी जी राम जी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़कर अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के स्वीकृत सभी लाभुकों से अपील किया कि वे अपने आवास का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी निर्देशित किया कि आवास योजना के लाभुकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराते हुए आवास निर्माण कार्य को गति प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। आवास के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं से लाभुक परिवारों को जोड़कर उनके जीवन स्तर में अपेक्षित सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभुकों से उपलब्ध योजनाओं का समुचित लाभ उठाने तथा अपने आसपास के पात्र लोगों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन कटिहार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सफल क्रियान्वयन हेतु पात्र लाभुकों को समय पर स्वीकृति प्रदान करने, आवास निर्माण को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने तथा विभिन्न योजनाओं से लाभुकों को अभिसरण के माध्यम से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Aug 20, 2026