हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सफाई व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार, नगर परिषद के बेड़े में शामिल हुए चार नए ऑटो टिपर
दीपावली त्योहार के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने तथा नगर परिषद क्षेत्र में हाल ही में जुड़े आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरत को देखते हुए नगर परिषद की ओर से चार नए ऑटो टिपर खरीदे गए हैं। शुक्रवार को टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इन नए ऑटो टिपरों को सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया गया।