गाज़ीपुर: गंगा के रास्ते 60 गोवंश की तस्करी का खुलासा, दो बड़ी नावों में भरकर बिहार ले जाए जा रहे थे गोवंश, पुलिस ने घेरा
गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास गंगा नदी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़ी नावों से बिहार ले जाए जा रहे 60 गोवंश को बरामद किया है। इस बात की पुष्टि एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना मिली थी कि दो बड़ी नावों में बड़ी संख्या में गोवंश को गंगा के रास्ते बिहार की तरफ ले...