अमरिया: न्यूरिया में तेज रफ्तार बाइक ने 65 वर्षीय महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
न्यूरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गांव चहलोरा निवासी रामकली सड़क किनारे पैदल जा रही थीं, तभी धनकुना अड्डे की ओर से मझौला जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया