मथुरा: बेटियों की शादी का सपना टूटा, प्लॉट को दो बार बेचा, विरोध करने पर प्लॉट स्वामी और उसके बेटे ने दी गालियां और पीटा
मथुरा में यहाँ दो लाचार महिलाओं ने अपनी बेटियों की शादी और बच्चों के भविष्य के लिए बड़े अरमानों से प्लॉट खरीदा था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस प्लॉट को वे अपने खून-पसीने की कमाई से खरीद रही हैं, वो भू-माफिया पहले ही किसी और को बेच चुका है जब पीड़ित परिवार अपनी गाढ़ी कमाई का जवाब मांगने पहुँचा, तो आरोपी और उसके बेटे ने महिलाओं से जातिसूचक गालियां दीं