मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के शासकीय अर्द्ध शासकीय कार्यालयों व विद्यालयों मे शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।जहां नगर पालिका मे नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया वही पुलिस अनुविभागीय कार्यालय मे एसडीओपी श्रीमति अर्चना रावत व पुलिस थाने पर थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने ध्वजारोहण किया है।