देवबंद: कार्यक्रम की अनुमति निरस्त होते ही राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर किया धरना
देवबंद में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने के बाद मंगलवार को देवबंद में विरोध शुरू हो गया। फैसले से नाराज पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने धरना देकर प्रशासन के निर्णय के खिलाफ आक्रोश जताया।