वी बी राम जी मे अब बनेंगे 4 फुट के कच्चे -पक्के रास्ते, मिस्त्री की दिहाड़ी भी अब मिलेगी 60 वाली रसों में
बारीं पंचायत की ग्राम सभा की बैठक में झनिक्कर में खुले शराब के ठेके को बन्द करने का डाला सर्वसहमति से प्रस्ताव हमीरपुर:
महात्मा गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत बारीं में बिशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान राजीव चौहान की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 120 ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक पंचयात उप प्रधान अशोक चौहान, वार्ड सदस्य राकेश काकू, राजेश काका, पिंकी देवी, अंजू देवी, सुनीता देवी, रीना कुमारी रिम्पी, सचिव योगेश, पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार सहित चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह, कृषि विभाग से शानू ठाकुर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर सहित महिला मंडल की सदस्य मौजूद रही। पंचायत प्रधान राजीव चौहान ने ग्रामीणों को बताया कि अब वी बी राम जी में 4 फूट के कच्चे-पक्के रास्ते भी बनेंगे तथा 60: 40 के अनुपात में अब मिस्त्री को भी मास्ट्रोल में दिहाड़ी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब मिस्त्री की दिहाड़ी भी 60 वाली रेशों में मिलेगी जिससे ग्रामीणों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसहमति से झनिक्कर में खुले शराब के ठेके को बन्द करने जा प्रस्ताव रखा, जिसको ग्राम सभा ने मंजूरी दी है तथ्या अब प्रशासन को ग्राम सभा के प्रस्ताव को भेजा जाएगा व शराब का ठेका बन्द करवाया जाएगा।बैठक में ग्रामीणों ने सम्पर्क मार्गो, वाटर टैंकों, चिल्ड्रन पार्क व अन्य विकास कार्यो के प्रस्ताव पारित करवाए। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसानों को किसानों की यूनिक आईडी बनाने के बारे जानकारी दी, वहीं पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार ने वी बी राम जी मे कैसे कार्य होंगे इस बारे जानकारी दी।
Dharamshala, Kangra | Oct 3, 2026