'पुलिस कोई सामान्य नौकरी नहीं है, भय-घबराहट की गुंजाइश नहीं':बिहार पुलिस अकादमी का स्थापना दिवस समारोह; डीजीपी बोले- 10 हजार पुलिसकर्मियों की बहाली होगी
नालंदा जिले के राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में मंगलवार को 18वां स्थापना दिवस समारोह पूरे सैन्य हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत शानदार मार्च पास्ट के साथ हुई, जहां डीजीपी विनय कुमार ने जनरल सैल्यूट स्वीकार किया और परेड का गहन निरीक्षण किया।
Bihar, India | Aug 12, 2026