🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर
कर्णावती नदी उफान पर, गैपुरा–लालगंज मार्ग पर मंडराया बाढ़ का खतरा
मिर्जापुर में लगातार हो रही बारिश के चलते कर्णावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कठवैया के पास गैपुरा–लालगंज मार्ग पर बने पुल तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले कुछ घंटों में गैपुरा–लालगंज मार्ग पर आवागमन बाधित हो सकता है। वहीं छानबे क्षेत्र के कई गांवों पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
इससे पहले डेरवा–भटेवरा रपटा डूबने से आवागमन प्रभावित हो चुका है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी और पुल के आसपास जाने से बचने तथा सतर्कता बरतने की अपील की गई है।