तारानगर: तारानगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक नरेंद्र बुड़ानिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डोटासरा और जुली का भव्य स्वागत किया
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिँह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकूराम जुली के तारानगर विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर स्थानीय विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच 52 पर स्थित रतनपूरा गाँव के पास शॉल साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, गोविन्द डोटासरा, अशोक गहलोत जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए।