गुरारू: गुरारू में 15 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, बैठक में बनी रणनीति
Guraru, Gaya | Aug 11, 2026 युवा शक्ति गुरारू के तत्वावधान में आगामी 15 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार रात गुरारू में संगठन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा शक्ति के अध्यक्ष अमृत कुमार चंचल ने की। बैठक में तय किया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह लगातार पांचवीं बार तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस बार यात्रा 15 अगस्त को सुबह 11 बजे निकलेगी।