तालबेहट: तालबेहट नगर में एसडीएम की अध्यक्षता में निकाली गई तिरंगा यात्रा, सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए, देशभक्ति का माहौल
तालबेहट नगर में उप जिलाधिकारी अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है,जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित हुए हैं,और पूरा नगर देशभक्ति में नजर आया है,जानकारी के अनुसार तहसील से शुरू हुई तिरंगा यात्रा पेट्रोल पंप तिराहे सहित पूरे नगर में निकाली गई है, इस दौरान कोतवाली प्रभारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे हैं।