हाथरस: गांव कारस की पुलिया के पास तेज गति ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत और एक गंभीर रूप से जिला अस्पताल से रेफर
जिला अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव कारस की पुलिया के पास बुधवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया इससे दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया जिसको प्रथम उपचार देने के बाद जिला अस्पताल से डॉक्टरो ने हायर सेंट्रर के लिए रेफर कर दिया है इलाका पुलिस ने कानून स्थिति बना रखी है