चकिया: उसरी पाबंदी के बीच सत्याग्रह पर बैठे कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
आज शुक्रवार दोपहर 02 बजे ग्रामीण गरीबों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर खेग्रामस के सत्याग्रह को रोकने के लिए अनिल पासवान को घर उसरी पर पाबंद किया गया। इसके बावजूद ग्रामीण उनके घर जुटे और 24 घंटे सत्याग्रह किया। बाद में उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह को ज्ञापन सौंपने के बाद सत्याग्रह समाप्त हुआ।