Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती क्षेत्रों के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से किया संवाद जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार ने सोमवार को जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मानिकपुर, कोशिकापुर एवं भवानीपुर का संयुक्त भ्रमण कर विधि-व्यवस्था एवं जन समस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, जनसमस्याओं एवं सामाजिक सौहार्द से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत संवाद किया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें। संयुक्त निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवंh सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भवानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में भोजन कर रहे बच्चों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात की, उनसे पढ़ाई एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा विद्यालय की रसोई का निरीक्षण कर स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनकी अपेक्षाओं की जानकारी ली तथा भरोसा दिलाया कि प्रशासन जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए संवेदनशील एवं तत्पर है। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। #Dharadharnews #Ararianews #Biharnews #dm

Raniganj, Araria | Jul 27, 2026

MORE NEWS