#सभ्य_लुक_महंगा_मोबाइल_और_महंगे_कपड़े… DLF मॉल में घी-रिफाइंड चोरी करते पकड़ी गई महिला पर आरोप , #CCTV में खुली पोल!,नोएडा के DLF मॉल से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला देखने में बेहद सामान्य और संभ्रांत परिवार की नजर आती थी। उसके कपड़े और मोबाइल देखकर शायद ही कोई उस पर चोरी का शक करे। आरोप है कि महिला एक महीने के दौरान कई बार स्टोर में पहुंची और सामान चोरी करती रही। स्टोर के CCTV कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद होने के बाद उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
#ViralNews #NoidaNews #CrimeNews #DLFMall #CCTVFootage
Koil, Aligarh | Oct 5, 2026