मांझी: मारपीट में घायल श्री भगवान महतो की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव
Manjhi, Saran | Oct 1, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के रनपट्टी गांव में पिछले शनिवार को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय श्री भगवान महतो की गुरुवार की सुबह पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में अशोक की लहर दौड़ गई परिजनों चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और शव के गांव पहुंचने का इंतजार होने लगा।