चिड़ियाघर की पार्किंग से पत्नी गायब, CCTV में दूसरे युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी...
ग्वालियर में शिवपुरी के नरवर से पत्नी को घुमाने और रिश्तेदारों से मिलाने आए 21 वर्षीय युवक की 18 वर्षीय पत्नी चिड़ियाघर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पति के मुताबिक, उसने पत्नी को गेट के पास खड़ा किया और बाइक पार्क करने चला गया, लेकिन लौटने पर वह वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर पता चला कि महिला किसी दूसरे युवक के साथ बाइक पर जाती दिखाई दी। शिकायत के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें महिला एक युवक की बाइक पर बैठकर जाते नजर आई। पति ने फुटेज देखकर युवक की पहचान अरमान खान के रूप में किए जाने का दावा किया है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर महिला और संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी है।